जीवन - एक परीक्षा ।
मनुष्य के लिये जिन्दगी अपने आप मे एक बहुत बड़ी परीक्षा है जिसमें उसे जीवन के अनेक पड़ावों पर बहुत सारी परीक्षाएं देनी पडती हैं। जो इन परीक्षाओं में सफल वही कामयाबियों के शिखर पर होता है। आग लगने पर कुआं खोदने की कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि किस प्रकार हम जब बिना तैयारी के किसी जरुरत के समय कैसे हाय तौबा मचाते हैं और परेशान होतें हैं। जीवन मे किसी भी परीक्षा की घड़ी में धैर्य और बुद्धि ही सबसे बडे हथियार हैं। लेकिन ये भी बिना पूर्व तैयारी के समय पर साथ छोड सकते हैं। जिस प्रकार युध से पूर्व एक योद्धा अपने हथियारों को पैना करता है उसी प्रकार से हमे भी अपनी तैयारियां पहले से ही पूरी कर के चलना चाहिए । आलस्य जीवन में सफलता प्राप्त करने में सबसे बड़ा रोड़ा है। https://satlekhani.in/ यदि आप मेरी website पर जाना चाहते है तो यहाँ क्लिक करें 🙏 https://satlekhani.in/ अप्डेट पाने के लिए पेज follow अवश्य करें 🙏