निराशा नहीं, एक और मौका: NIOS से नई शुरुआत





निराशा नहीं, एक और मौका: NIOS से नई शुरुआत

सभी छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। कुछ छात्रों के परिणाम उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप आए हैं, तो कुछ के लिए ये निराशाजनक भी रहे होंगे। लेकिन यहाँ एक बात समझना बहुत ज़रूरी है—एक परीक्षा में असफलता, जीवन की असफलता नहीं होती।

खासतौर पर National Institute of Open Schooling (NIOS) उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है, जो किसी कारणवश अपनी नियमित पढ़ाई में पीछे रह गए हैं।


दिल्ली सरकार के विद्यालयों में विशेष अवसर

दिल्ली सरकार के विद्यालयों में यदि कोई छात्र कक्षा 9 में लगातार दो बार अनुत्तीर्ण हो जाता है, तो उसे पूरी तरह से सिस्टम से बाहर नहीं किया जाता। बल्कि उसे एक नया अवसर दिया जाता है।

विद्यालय में रजिस्टर्ड रहते हुए ही छात्रों के NIOS के माध्यम से कक्षा 10 के फॉर्म भरवाए जाते हैं। इसके लिए हर स्कूल में एक नोडल इंचार्ज नियुक्त होता है, जो छात्रों और अभिभावकों को पूरी प्रक्रिया में सहायता करता है।

सरकार द्वारा फीस में सब्सिडी भी दी जाती है, जिससे आर्थिक बोझ कम हो जाता है।


सुविधाजनक व्यवस्था और सहयोग


कई विद्यालयों को मिलाकर एक क्लस्टर बनाया जाता है, जो समय-समय पर छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी देता है, जैसे:

प्रैक्टिकल की तारीख ?, एडमिट कार्ड कब मिलेगा ?, परीक्षा केंद्र कहाँ होगा ?

मार्कशीट और सर्टिफिकेट की जानकारी

इस व्यवस्था से छात्रों और अभिभावकों को काफी सुविधा होती है और उन्हें बार-बार इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता।

आगे की पढ़ाई का रास्ता खुला रहता है

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कक्षा 10 NIOS से पास करने के बाद छात्र को उसी विद्यालय में कक्षा 11 में दोबारा प्रवेश मिल सकता है।

इससे छात्र की पढ़ाई की निरंतरता बनी रहती है और उसका एक साल भी व्यर्थ नहीं जाता।


सबसे बड़े सवालों के जवाब

अक्सर छात्रों और अभिभावकों के मन में कुछ सवाल होते हैं:

क्या NIOS मान्यता प्राप्त है?

क्या 12वीं के बाद नौकरी में कोई समस्या आती है?

क्या NIOS की वैल्यू रेगुलर बोर्ड से कम है?


इन सभी सवालों का जवाब है—नहीं।


NIOS भारत सरकार द्वारा पूर्णतः मान्यता प्राप्त बोर्ड है। इसका प्रमाणपत्र सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में समान रूप से मान्य है।
कक्षा 12 के बाद नौकरी या आगे की पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आती।


अब बात करते हैं NIOS के सबसे बड़े practical फायदे की

अक्सर अभिभावकों और छात्रों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या ओपन बोर्ड की वैल्यू कम होती है, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। National Institute of Open Schooling (NIOS) से पढ़ाई करने वाला छात्र किसी भी तरह से पीछे नहीं रहता, बल्कि कई मामलों में आगे निकल जाता है। यदि कोई छात्र समय रहते NIOS का विकल्प चुनता है, तो वह अगले ही वर्ष कक्षा 11 में अपने पुराने साथियों के साथ पहुँच सकता है, जबकि मुख्यधारा में वही छात्र दोबारा कक्षा 9 में ही रह जाता। इस प्रकार NIOS एक “ब्रिज” की तरह कार्य करता है, जो छात्र को असफलता से सफलता की ओर जोड़ता है। इससे छात्र का आत्मविश्वास बढ़ता है और उसके भीतर सकारात्मक सोच विकसित होती है। हालांकि, यह अवसर पहले वर्ष में नियमित विद्यालय के माध्यम से नहीं मिलता, इसलिए छात्र को स्वयं NIOS केंद्र—जैसे सेक्टर 62, नोएडा—पर पंजीकरण कराना होता है। यह प्रक्रिया छात्र स्वयं ऑनलाइन फॉर्म भरकर भी पूरी कर सकता है, या फिर किसी कंप्यूटर सेंटर अथवा निजी कोचिंग संस्थान की सहायता से भी आसानी से करवा सकता है।




NIOS क्यों है खास?


NIOS केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि एक लचीला और व्यावहारिक शिक्षा प्रणाली है:

छात्र अपनी पसंद के विषय चुन सकते हैं

अटेंडेंस की बाध्यता नहीं होती (no attendence )

घर से पढ़ाई करके भी परीक्षा दी जा सकती है

कामकाजी ( जॉब करने वाले )छात्र भी आसानी से पढ़ाई जारी रख सकते हैं

यह उन छात्रों के लिए वरदान है, जो किसी कारण से नियमित स्कूल नहीं जा पाते या पढ़ाई के साथ काम भी करते हैं।

क्रेडिट सुविधा – समय की बचत

NIOS की एक बड़ी खासियत है क्रेडिट ट्रांसफर सुविधा।

यदि आप कुछ विषयों में पास हैं और कुछ में फेल, तो अगली बार केवल फेल विषयों की परीक्षा देकर भी पास हो सकते हैं।

इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।

महत्वपूर्ण सावधानी

छात्रों को चाहिए कि वे समय-समय पर NIOS की आधिकारिक वेबसाइट ( www.ignou.ac.in) पर जाकर:

अपना स्टेटस चेक करें

परीक्षा की तारीखें देखें

एडमिट कार्ड की जानकारी लें

ताकि कोई भी महत्वपूर्ण अवसर छूट न जाए।

एडमिशन प्रक्रिया

NIOS में हर वर्ष दो बार एडमिशन का अवसर मिलता है।

छात्र अपनी तैयारी और सुविधा के अनुसार परीक्षा का समय भी चुन सकते हैं।



संदेश


जीवन में हर किसी को दूसरा मौका नहीं मिलता, लेकिन NIOS उन छात्रों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आता है, जो किसी कारणवश पीछे रह गए।


असफलता अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत का संकेत है।

जरूरत है तो बस सही दिशा और सही निर्णय की।की।



👉 अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि कोई भी छात्र निराशा में गलत फैसला न ले।

👉 ऐसे ही उपयोगी और प्रेरणादायक आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग Satlekhani को फॉलो करें।

👉 अगर आपके मन में NIOS से जुड़ा कोई सवाल है, तो कमेंट में जरूर पूछें — हम आपकी पूरी मदद करेंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नशा और नशाखोरी – छात्र जीवन से समाज तक एक खामोश संकट

शिक्षा में एनआईओएस की भूमिका