संदेश

exams लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

DSSSB कंपीटिशन की तैयारी

चित्र
जानिए बार  बार परीक्षा देने पर  भी क्यों सफलता हाथ नहीं लगती है ? अक्सर युवाओं को सरकारी नौकरी के सपने देखते हुए देखा जाता है । लेकिन कितने युवा है जो अपने इस सपने को पूरा कर पाते हैं । कितने ही  युवाओं को तो सरकारी नौकरी कब कहाँ कैसे निकलेंगी ये भी नहीं पता होता है ।और पता भी चल जाए तो तैयारी कैसे करनी है कब करनी है कितनी करनी है कौन कौन सी बुक पढ़नी है कहाँ से मिलेगी नोट्स के लिए किस से कांटैक्ट करना है आदि सवाल मन में रहते हैं । इन सब के अलावा अक्सर बच्चे इस बात से भी ग्रस्त देखे गए हैं की ‘हमें सब पता है’ का टैग लगाकर घूमते हैं लेकिन जब परीक्षा का परिणाम निकलता है तो निल बटे सन्नाटा रह जाता है । फिर शुरू होता है खिसियानी बिल्ली खम्भा नौचे और नाच ना जाने आँगन टेढ़ा वाला खेल मतलब बहाने तलाशना कि किस के ऊपर परीक्षा में सफल ना होने का ठीकरा फोड़ा जाए । लेकिन सब कुछ करने के बाद भी हम अपनी कमियों को समझने का प्रयास नहीं करते और ना अपने आपको अपग्रेड करते हैं ।ज़रूरत है अपने आपको जज करने की कहाँ कमी रह जाती है जो बार बार परीक्षा देने के बाद भी सफलता हाथ न लगती है । परीक्षा पा...

कैसे पाएँ परीक्षा में अच्छे अंक वाली सफलता

चित्र
जैसे जैसे परीक्षाएँ नज़दीक आती जा रही हैं । विद्यार्थियों की हालत पतली होती जा रही है। अभिभावक भी अपने बच्चों के लिए चिंतित हैं । वैसे ही कोरोना ने वर्ष भर पढ़ाई से दूर रखा ।स्कूल  बंद रहे । जैसे पढ़ाई से नाता ही टूट गया । सरकार ने भी कोशिश की है कि छात्रों के लिए इस चिंता को कैसे कम करें । syllabus कम करके या ओनलाइन शिक्षण की व्यवस्था करके । दोनो करने के बाद भी अभिभावकों और छात्रों दोनों की परेशानियाँ कम नहीं हो पा रही है।  कठिनाइयाँ व परिस्थितियाँ कैसी भी रहीं हों आज के समय की गलाकाट प्रतियोगिता में आगे रहने वाला ही सफल माना जाता है। अंकपत्रिका में कभी दर्ज नहीं किया जाता कि आपने किन परिस्थितियों में पढ़ाई की । खैर जीतता वही है जो मानसिक रूप से सुदृढ़ होता है। अतः सबसे पहले अपने मन में सकारात्मकता रखना ही सबसे ज़्यादा ज़रूरी मंत्र है । हमें कम समय मिला तो पाठ्यक्रम भी कम ही मिल रहा है ।  परीक्षा में अच्छे या पूरे के पूरे मार्क्स लाने के लिए कुछ विशेष बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए । आगे चलिए - आगे चलिए का अर्थ अपने अध्यापक की बात काटना नहीं बल्कि (update रहिए) पाठ्यक्र...