शिक्षा में एनआईओएस की भूमिका
सभी छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं । कुछ के परिणाम उनकी उम्मीद के अनुरूप आए हैं तो कुछ के निराशाजनक । परंतु निराश होने की आवश्यकता नहीं है ।
दिल्ली सरकार के विद्यालयों में कक्षा नौवीं में दो साल लगातार अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों के लिए एक मौक़ा विभाग द्वारा दिया जाता है । विद्यालय में ही रजिस्टर्ड रहते हुए एनआईओएस के साथ मिलकर इन्हें कक्षा दसवीं के फॉर्म भरवाए जातें हैं । विद्यालय में एक नोडल इंचार्ज होता है जिसकी मदद से आप एनआईओएस का फॉर्म भर सकते हैं ।
फीस में सरकार द्वारा सब्सिडी भी प्रदान की जाती है ।
कई विद्यालयों का एक क्लस्टर बना होता है जो समय समय पर छात्रों को अलग अलग नोटिफिकेशन जारी करता है जैसे कब प्रैक्टिकल हैं , कब एडमिट कार्ड मिलेंगे, एग्जाम सेंटर कहाँ है , मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट्स भी संबंधित विद्यालय में पहुँचा दिए जाते है ।जिस से अभिभावकों एवं छात्रों को काफ़ी आसानी होती है ।
कक्षा दसवीं एनआईओएस से पास करने के बाद कक्षा ११ में वापस उसी विद्यालय में आपको एडमिशन भी दिया जाता है ।
सबसे बड़ा सवाल
क्या NIOS की मान्यता है ? क्या बारहवीं के बाद कोई समस्या नौकरी प्राप्त करने में आती है ? क्या एनआईओएस की वैल्यू रेगुलर से कम है ?
उपरोक्त सभी सवालों के जवाब से आप समझ सकतें हैं कि एनआईओएस की क्या वैल्यू है ।
एनआईओएस भारत सरकार द्वारा पूर्णतः मान्यता प्राप्त है ।अर्थात् किसी भी प्रकार से इसकी वैल्यू कम नहीं है ।कक्षा बारहवीं करने के बाद किसी भी सरकारी या प्राइवेट नौकरी प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं आती ।सभी बोर्डों के समान NIOS को भी रखा जाता है । अर्थार्थ एनआईओएस की वैल्यू किसी भी बोर्ड से कम नहीं है । कक्षा बारहवीं के लिए भी एनआईओएस से फॉर्म भरा जा सकता है ।
एनआईओएस कामकाजी छात्रों के लिए शिक्षा प्राप्त करने का एक साधन है । जिस से काम अर्थात् नौकरी /वयवसाय करते हुए भी शिक्षा से वंचित ना रह जायें । दूसरा कक्षा नौ एवं कक्षा ग्यारहवीं में अनुत्तीर्ण होने पर छात्रों का समय बचाने के लिए NIOS द्वारा शिक्षा जारी रखी जा सकती है ।
एनआईओएस में छात्रों को अपनी पसंद के विषय चुनने की सुविधा रहती है ।
एनआईओएस वाले छात्रों को अटेंडेंस की अनिवार्यता से छूठ रहती है । मतलब छात्रों की नियमित रूप से विद्यालय आने जाने की बाध्यता नहीं रहती है । घर रहकर ही अपनी तैयारी करके भी परीक्षा दे सकते हैं ।
सावधानी :- छात्रों को समय समय पर एनआईओएस की वेबसाइट पर स्टेटस पता करते रहना चाहिए जिस से उनकी परीक्षा ना छूठ जाए ।
एडमिशन :- प्रत्येक वर्ष दो बार एडमिशन फॉर्म भरे जाते हैं ।
आप अपने समय और तैयारी के अनुसार परीक्षा का समय भी चुन सकते हो ।
कुछ विषयों में पास होने पर और कुछ में फेल होने पर अगली बार केवल फेल विषयों की परीक्षा देकर भी आप पास हो सकते हैं । इसे क्रेडिट सुविधा भी मान सकते हो । यदि आपने रेगुलर दसवीं /बारहवीं की है तो जिन विषयों में आप पास हो जाते हैं उन्हें दोबारा देने की आवश्यकता नहीं रहती है ।
NIOS 10th 12th Admit Card : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने एनआईओएस 10वीं 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अप्रैल सत्र की एनआईओएस 10वीं 12वीं थ्योरी परीक्षा 9 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। परीक्षाएं 19 मई तक चलेंगी।
एग्जाम सिंगल शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक होंगे। एनआईओएस 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम 17 मार्च से शुरू हो चुके हैं। ये 1 अप्रैल तक आयोजित होंगे। 9 अप्रैल को 10वीं का पहला पेपर उद्यमिता का और 12वीं का पहला पेपर भारतीय दर्शन का होगा।
विद्यार्थी अपनी सूचना-सह-हॉल टिकट एनआईओएस की वेबसाइट sdmis.nios.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का परिणाम संभवतः अंतिम परीक्षा के दिन से सात सप्ताह के बाद घोषित किया जाएगा।
NIOS हॉल टिकट 2025- कैसे डाउनलोड करें
परीक्षार्थी कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
1. एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
2.होम पेज पर उपलब्ध NIOS हॉल टिकट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स डालनी होगी।
4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
5. एडमिट कार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
6. आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
NIOS भारत में परीक्षा केंद्रों के लिए डेटशीट
12वीं की डेटशीट (सभी पेपर 2.30 बजे शुरू होंगे)
9 अप्रैल 2025 दोपहर - भारतीय दर्शन/ भारतीय दर्शन (347)
भारत में परीक्षा केंद्रों के लिए डेटशीट
12वीं की डेटशीट (सभी पेपर 2.30 बजे शुरू होंगे)
9 अप्रैल 2025 दोपहर - भारतीय दर्शन/ भारतीय दर्शन (347)
अरबी फारसी तमिल सिंधी
22 अप्रैल - अंग्रेजी
23 अप्रैल - रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान , जनसंचार , सेना अध्ययन
24 अप्रैल - कंप्यूटर विज्ञान , शारीरिक शिक्षा और योग , समाजशास्त्र, पर्यटन
25 अप्रैल - भौतिकी , इतिहास , पर्यावरण विज्ञान, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान
28 अप्रैल - जीव विज्ञान, लेखांकन , कानून एक परिचय
2 मई - हिंदी , रोजगार कौशल एवं उद्यमिता
3 मई - चित्रकला
5 मई - गणित
6 मई - व्यवसाय अध्ययन , संस्कृत साहित्य
7 मई - डाटा एंट्री ऑपरेशन्स
8 मई - गृह विज्ञान
13 मई- अर्थशास्त्र
14 मई - गृह व्यवस्था, होटल स्वागत कार्यालय संचालन, खाद्य संसाधन, फलों एवं सब्जियों का संरक्षण, वेब डेवलपमेंट, वेद अध्ययन, जेंडर स्टडीज
15 मई- कैटरिंग प्रबंधन, कम्प्यूटर तथा कार्यालय संचालन, डाटा एंट्री ऑपरेशंस में प्रमाणपत, योग सहायक, कम्प्यूटर हार्डवेयर असेंबली एवं रखरखाव/
17 मई - उर्दू , संस्कृत , नाट्यकला
19 मई - मनोविज्ञान, संस्कृत व्याकरण
10वीं की डेटशीट (सभी पेपर 2.30 बजे शुरू होंगे)
10वीं की डेटशीट (प्रमुख विषय)
9 अप्रैल - उद्यमिता
11 अप्रैल - भारतीय दर्शन
16 अप्रैल - लोककला
21 अप्रैल - भारतीय संस्कृति तथा विरासत
22 अप्रैल - मनोविज्ञान
23 अप्रैल - गणित
24 अप्रैल- सामाजिक विज्ञान
28 अप्रैल - हिंदी
2 मई- चित्रकला
3 मई - अंग्रेजी
5 मई - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
6 मई- गृह विज्ञान
7 मई - उर्दू, संस्कृत
8 मई - व्यवसाय अध्ययन
13 मई - अर्थशास्त्र
15 मई -लेखांकन
Practical/सिद्धांत परीक्षा शुल्क जमा करने पर शिक्षार्थी परीक्षा में बैठने के योग्य हो जाता है बशर्त वह अन्य तरीके से भी योग्य हो। उसे परीक्षा केन्द्र पर अतिरिक्त शुल्क देने की जरूरत नहीं है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें