DSSSB कंपीटिशन की तैयारी



जानिए बार  बार परीक्षा देने पर  भी क्यों सफलता हाथ नहीं लगती है ?

अक्सर युवाओं को सरकारी नौकरी के सपने देखते हुए देखा जाता है । लेकिन कितने युवा है जो अपने इस सपने को पूरा कर पाते हैं । कितने ही  युवाओं को तो सरकारी नौकरी कब कहाँ कैसे निकलेंगी ये भी नहीं पता होता है ।और पता भी चल जाए तो तैयारी कैसे करनी है कब करनी है कितनी करनी है कौन कौन सी बुक पढ़नी है कहाँ से मिलेगी नोट्स के लिए किस से कांटैक्ट करना है आदि सवाल मन में रहते हैं ।

इन सब के अलावा अक्सर बच्चे इस बात से भी ग्रस्त देखे गए हैं की ‘हमें सब पता है’ का टैग लगाकर घूमते हैं लेकिन जब परीक्षा का परिणाम निकलता है तो निल बटे सन्नाटा रह जाता है । फिर शुरू होता है खिसियानी बिल्ली खम्भा नौचे और नाच ना जाने आँगन टेढ़ा वाला खेल मतलब बहाने तलाशना कि किस के ऊपर परीक्षा में सफल ना होने का ठीकरा फोड़ा जाए ।

लेकिन सब कुछ करने के बाद भी हम अपनी कमियों को समझने का प्रयास नहीं करते और ना अपने आपको अपग्रेड करते हैं ।ज़रूरत है अपने आपको जज करने की कहाँ कमी रह जाती है जो बार बार परीक्षा देने के बाद भी सफलता हाथ न लगती है ।

परीक्षा पास करने के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है ये समझना की परीक्षा किस के लिए है मतलब सिलेबस का पता होना अक्षर छात्र बिना सिलेबस को देखे या फ़ौरी तरीक़े से देखकर बस पढ़ना शुरू कर देते हैं ।जो कि बिलकुल ऐसा होता है जैसे किसी अनजाने शहर में बिना पते के पूरे शहर में घूमते रहना और शाम को बिना पता प्राप्त किए वापस होना ।इसलिए किसी भी परीक्षा को निकालने के लिए परीक्षा के सिलेबस को जानना अत्यंत ही आवश्यक है ।चाहे परीक्षा दसवीं बारहवीं की हो या कोई कंपीटिशन इग्ज़ाम हो ।

नोट्स  कहाँ कैसे मिलेंगे बुक्स कौन कौन सी पढ़नी है ये सब जानकारी आपको इंटर्नेट के माध्यम से आपको आसानी से ऑनलाइन घर बैठे बैठे आजकल माँग लिए जाती हैं ।

कैसे पढ़ना है अब ये सवाल ही बचता है कि पढ़ना कैसे है इसके लिए आपको परीक्षा को जान ना अत्यंत आवश्यक हो जाता है सामान्य परिप्रेक्ष्य में परीक्षा का अर्थ परीक्षक के मन को पढ़ना है यदि आप उसे पढ़ पाए तो आप आसानी से परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाते हैं । जैसे आपने परीक्षक के मन को भाँप लिया की वह पूछेगा भारत की राजधानी का नाम क्या है तो आप आसानी से इस परीक्षा को निकाल ले जाओगे । अब परीक्षक का मन भाँपने के लिए क्या किया जाना चाहिए उसके लिए आपको पूर्व की परीक्षाओं के ट्रेंड को देखना है और नवीनतम सिलेबस के परिवर्तन को देखना है साथ में इसी लेवल की अन्य परीक्षाओं को भी नज़र में रखना है । 

उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए जब आप तैयारी करते हैं तो सफलता के चान्स बहुत बढ़ जाते हैं । 

DSSSB के इग्ज़ाम देने वाले सभी साथियों को समर्पित ।

all the best for your exams

कुछ टेस्ट सिरीज़ के अंश यहाँ दिए गए हैं ।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdoPPyiYGY9fmfyKoB_9q0m1cA-J0SD2QMXFp8PVR_vqMAjNQ/viewform?usp=sf_link


https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSedkrE87FIWDSNJ8Z3MO_F8QfxiqyMuHEMb_SJs0JLt_zcd4g/viewform?usp=sf_link


https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfnucNg09_m7psV2wXLK9zFaRBldPXXG7pE1YnHO8ChvWAvYw/viewform?usp=sf_link


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निराशा नहीं, एक और मौका: NIOS से नई शुरुआत

नशा और नशाखोरी – छात्र जीवन से समाज तक एक खामोश संकट

शिक्षा में एनआईओएस की भूमिका