संदेश

NIOS eligibility लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

निराशा नहीं, एक और मौका: NIOS से नई शुरुआत

चित्र
निराशा नहीं, एक और मौका: NIOS से नई शुरुआत सभी छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। कुछ छात्रों के परिणाम उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप आए हैं, तो कुछ के लिए ये निराशाजनक भी रहे होंगे। लेकिन यहाँ एक बात समझना बहुत ज़रूरी है—एक परीक्षा में असफलता, जीवन की असफलता नहीं होती। खासतौर पर National Institute of Open Schooling (NIOS) उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है, जो किसी कारणवश अपनी नियमित पढ़ाई में पीछे रह गए हैं। दिल्ली सरकार के विद्यालयों में विशेष अवसर दिल्ली सरकार के विद्यालयों में यदि कोई छात्र कक्षा 9 में लगातार दो बार अनुत्तीर्ण हो जाता है, तो उसे पूरी तरह से सिस्टम से बाहर नहीं किया जाता। बल्कि उसे एक नया अवसर दिया जाता है। विद्यालय में रजिस्टर्ड रहते हुए ही छात्रों के NIOS के माध्यम से कक्षा 10 के फॉर्म भरवाए जाते हैं। इसके लिए हर स्कूल में एक नोडल इंचार्ज नियुक्त होता है, जो छात्रों और अभिभावकों को पूरी प्रक्रिया में सहायता करता है। सरकार द्वारा फीस में सब्सिडी भी दी जाती है, जिससे आर्थिक बोझ कम हो जाता है। सुविधाजनक व्यवस्था और सहयोग कई विद्यालयों को मिलाकर एक...