DSSSB कंपीटिशन की तैयारी
जानिए बार बार परीक्षा देने पर भी क्यों सफलता हाथ नहीं लगती है ? अक्सर युवाओं को सरकारी नौकरी के सपने देखते हुए देखा जाता है । लेकिन कितने युवा है जो अपने इस सपने को पूरा कर पाते हैं । कितने ही युवाओं को तो सरकारी नौकरी कब कहाँ कैसे निकलेंगी ये भी नहीं पता होता है ।और पता भी चल जाए तो तैयारी कैसे करनी है कब करनी है कितनी करनी है कौन कौन सी बुक पढ़नी है कहाँ से मिलेगी नोट्स के लिए किस से कांटैक्ट करना है आदि सवाल मन में रहते हैं । इन सब के अलावा अक्सर बच्चे इस बात से भी ग्रस्त देखे गए हैं की ‘हमें सब पता है’ का टैग लगाकर घूमते हैं लेकिन जब परीक्षा का परिणाम निकलता है तो निल बटे सन्नाटा रह जाता है । फिर शुरू होता है खिसियानी बिल्ली खम्भा नौचे और नाच ना जाने आँगन टेढ़ा वाला खेल मतलब बहाने तलाशना कि किस के ऊपर परीक्षा में सफल ना होने का ठीकरा फोड़ा जाए । लेकिन सब कुछ करने के बाद भी हम अपनी कमियों को समझने का प्रयास नहीं करते और ना अपने आपको अपग्रेड करते हैं ।ज़रूरत है अपने आपको जज करने की कहाँ कमी रह जाती है जो बार बार परीक्षा देने के बाद भी सफलता हाथ न लगती है । परीक्षा पा...