कोरोना के बाद विद्यालय प्रवेश



प्रिय छात्रों , 

अति हर्ष का विषय है कि कठिन समय के दौर को पार करके हम फिर से विद्यालय में उपस्थित होने जा रहे हैं । लेकिन अपने लाल को विद्यालय भेजते हुए आज भी आपके अभिभावकों के दिमाग़ में आपकी सुरक्षा को लेकर भय है कि मेरा लाल आज घर वापस आकर बीमार तो नहीं लग रहा है । आपकी सुरक्षा की चिंता आपके अभिभावकों की तरह अध्यापकों को भी है ।  आपकी छोटी छोटी आदतों के सुधार से ये चिन्ताएँ कम हो सकती हैं । आपसे अपेक्षा है कि आप विद्यालय में नए परिवेश में नये दिशा निर्देशों को भली प्रकार से मानेंगे एवं स्वयं को और अपने दोस्तों को सुरक्षित रखेंगे ।

विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व कोरोना बीमारी ने बढ़ा दिया है ।  अनुशासन के लिए कुछ सामान्य दिशा निर्देश निम्न प्रकार से हैं ।

विद्यालय प्रवेश करते समय थर्मल स्क्रीनिंग में अवश्य हिस्सा लें।जिससे आपके शरीर का तापमान नियमित रूप से जाँचा जा सके ।

मास्क अवश्य पहनें ।लापरवाही ना करें । 2 गज दूरी मास्क है जरूरी के नियम को अवश्य माने 


यदि हो सके तो अपना खुद का सेनीटाईज़र साथ रखें ।

भीड़ का हिस्सा ना बनें । कोई प्रार्थना सभा या क्रियाकलाप समूह में नहीं किया जाएगा ।

हाथ ना मिलाएँ ।

अध्ध्यन सामग्री का आपस में कोई भी लेन देन ना करें। कोई पेन पेंसिल कापी किताब खाना पानी कुछ भी लेनदेन ना करें ।

शौचालय में जाते समय भी अकेले जाएँ। एवं समाजिक दूरी का पालन अवश्य करें । यदि सम्भव हो तो कोशिश करें घर से फ़्रेश होकर जाएँ आपको विद्यालय के सार्वजनिक शौचालय का प्रयोग ना करना पड़े ।

एक बेंच पर एक ही छात्र बैठे। 

आपके विद्यालय में एक मेडिकल रूम बनाया गया होगा यदि आप अपने आप को अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं या हलके लक्षण आपको महसूस हो रहे हैं , तो हल्के से हल्के लक्षण होने पर भी अपने अध्यापक को अवश्य बताएँ ।और विद्यालय में विशेष रूप से बनाए गए मेडिकल रूम में अध्यापक की निगरानी में रहें ।

घर से विद्यालय आते हुए या विद्यालय से घर जाते हुए भी विशेष सावधानी रखें  विशेषतः समाजिक दूरी और मास्क का । यारी दोस्ती में भूलें नहीं । 

घर जाकर अपने आपको सुरक्षित करने के बाद ही अपने परिवार के अन्य सदस्यों से मिलें ये आपका आपके परिवार की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक कदम होगा ।

लंच समय में अपने आपको अलग ही रखें । सावधान रहें सचेत रहें घबराए नहीं करुणा नियमों का पालन करके कराना को भगाने में सरकार की मदद करें अपने को अपने साथियों को अपने अध्यापकों को स्वस्थ रहने में मदद करें

यदि आप पहले से किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं तो कक्षा अध्यापक को अवश्य बताएँ ।

अध्यापकों से भी उचित सामाजिक दूरी बनाकर रखें । भीड़ का हिस्सा नहीं बने। इस एकांत को अवसर मानकर अपनी पढ़ाई में मन लगाएँ । एवं विपदा को अवसर मानकर परीक्षा की तैयारी करें ।


सतीश कुमार (अध्यापक )

https://satlekhani.in/


यदि आप मेरी website पर जाना चाहते है तो यहाँ क्लिक करें 🙏



अप्डेट पाने के लिए पेज follow अवश्य करें 🙏


टिप्पणियाँ

  1. We will follow all these rules and thanks for this information

    जवाब देंहटाएं
  2. लिखने को बहुत मुद्दे हैं लेकिन आपने एक महत्वपूर्ण मुद्दे का चयन किया है इसके लिए गुरुवर आपको कोटि कोटि धन्यवाद ।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निराशा नहीं, एक और मौका: NIOS से नई शुरुआत

नशा और नशाखोरी – छात्र जीवन से समाज तक एक खामोश संकट

शिक्षा में एनआईओएस की भूमिका