स्वयं करें आधार कार्ड में अपनी डिटेल अपडेट



भारत में नामों को लिखने के अलग प्रचलन के कारण कई लोगों को काफ़ी परेशानी होती है जैसे सुरेंद्र को अंग्रेज़ी में (Surendar, Surender, Surendra, Surendr, soorender,soorendra)  आदि ।काफ़ी समय से आधार कार्ड में अपना विवरण बदलने का कार्य UIDAI ( आधार कार्ड बनाने वाली संस्था ) ने बंद कर रखा था जिसके कारण लाखों लोगों को बेबसी  में इधर उधर भटकना पड़ रहा था । कुछ सेंटर पर तो पैसे देकर भी दो चार घंटे लाइन में लगना पड़ता था । biometric होने कि वजह से व्यक्ति को स्वयं जाना पड़ रहा था । उसकी जगह कोई और नहीं जा सकता था । विद्यार्थियों को सही विवरण के लिए धक्के खाने पड़ रहे थे । बैंक खाते आधार कार्ड को लिंक नहीं कर पा रहे थे । PAN कार्ड भी लिंक न हो पा रहा था । PAN कार्ड को लिंक करने के लिए कई बार deadline बढ़ाई जा चुकी है।लेकिन अब नहीं।अब घर बैठे ही आप ये सब अपने घर से ही कर सकते हैं । अपने फोन computer laptop से बस document upload कीजिए और आपका कार्ड सही हो जाएगा ।

इसके लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को पूरा करना है।


UIDAI की वेबसाइट पर नाम, पता, जन्मतिथि और लिंग ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आपको ‘माई आधार’ सेक्शन में जाकर ‘अपडेट योर आधार’ पार्ट में ‘अपडेट डेमोग्राफिक्स डेटा ऑनलाइन’ पर क्लिक करना होगा. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा. चाहें तो डायरेक्ट 

https://ssup.uidai.gov.in/ssup/

पर विजिट कर सकते हैं. 

याद रखें आधार से जुड़ी कोई भी डिटेल ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार में रजिस्टर होना चाहिए क्योंकि इस पर प्रक्रिया के दौरान ओटीपी आएगा.

  • https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ पोर्टल पर ‘प्रोसीड टू अपडेट आधार’ पर क्लिक करें.
  • नए खुले पेज पर 12 डिजिट के आधार नंबर को एंटर करें.
  • कैप्चा कोड डालकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को निर्धारित स्पेस में डालकर सबमिट करें.
  • अब नए खुले पेज पर आपको दो विकल्प मिलेंगे-1. सपोर्टिंग डॉक्युमेंट प्रूफ के साथ एड्रेस समेत डेमोग्राफिक डिटेल्स का अपडेशन

    2. एड्रेस वैलिडेशन लेटर के जरिए एड्रेस अपडेट
  • नाम, जन्मतिथि, लिंग, पते में से किसी को डॉक्युमेंट प्रूफ के साथ अपडेट करने के लिए ‘अपडेट डेमोग्राफिक्स डेटा’ पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपको जिस डिटेल को अपडेट करना है, उसका चुनाव करना होगा. इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी होगी.

याद रखें ये प्वॉइंट

या रखें कि आधार में नाम जीवन में दो बार, जेंडर एक बार, जन्मतिथि एक बार अपडेट कराई जा सकती है. जिस डिटेल को आप अपडेट करना चाहते हैं, उससे जुड़े वैलिड डॉक्युमेंट प्रूफ की कलर स्कैन्ड कॉपी(फ़ोटो खींचकर भी चलेगी ) अपलोड करनी होगी. हालांकि जेंडर अपडेशन के लिए किसी प्रूफ की जरूरत नहीं है।

आधार कार्ड धारक के नाम पर अगर कोई वैलिड एड्रेस प्रूफ नहीं है, तो वह एड्रेस वैलिडेशन लेटर की मदद से पता अपडेट करा सकता है. सपोर्टिंग डॉक्युमेंट की पूरी लिस्ट UIDAI वेबसाइट पर मौजूद है.

अब ये सब कार्य घर पर निबटा कर निश्चिंत हो सकते हैं ।

be smart को चरितार्थ करें ।



यदि आप मेरी website पर जाना चाहते है तो यहाँ क्लिक करें 🙏



अप्डेट पाने के लिए पेज follow अवश्य करें 🙏



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निराशा नहीं, एक और मौका: NIOS से नई शुरुआत

नशा और नशाखोरी – छात्र जीवन से समाज तक एक खामोश संकट

शिक्षा में एनआईओएस की भूमिका