ऑफिस, मीटिंग सेमिनार वेबिनार और क्लासरूम का बदलता परिवेश

 

ऑफिस, मीटिंग सेमिनार वेबिनार और क्लासरूम का बदलता परिवेश 


''आवश्यकता अविष्कार की जननी है '' जैसे जैसे जरूरतें बढ़ती गई अविष्कार भी बढ़ते गए।  हर क्षेत्र में परिवर्तन होता रहता है या यूँ कहें परिवर्तन इस संसार का शाश्वत सत्य है जो  परिवर्तित नहीं होगा। एक थिओरी (सर्वाइवल ऑफ़ दा फिटेस्ट ) के अनुसार वही विजेता बनेगा जो अपने आपको बदलती परिस्थितियों के अनुरूप ढाल लेगा। या यूँ कहें कि हमें बदलती परिस्तिथियों के अनुसार अपने आप को ढालना हमारी मज़बूरी है अन्यथा हम अपने आपको  गलाकाट प्रतियोगिता के समय में नहीं बचा पायेंगें। 

वर्तमान परिस्थितियों में ऑफिस के बजाय घर से काम करने की प्रवृति बढ़ी है। होनी भी चाहिए कोई भी बड़ी कंपनी अपनी वर्किंग एसेट्स (स्किल्ड वर्कर्स) को किसी भी स्थिति में खोना नहीं चाहती है।  इसलिए अधिकतर बड़ी कम्पनीयों ने अपने कर्मचारियों को घर से  ही काम  छूट दे दी है। और सरकारी गाइडलाइन के अनुसार 50% कर्मचारियों के साथ ऑफिस खोलने की परमिशन दे दी गई है।  

विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को भी ऑनलाइन एजुकेशन दी जा रही है।  महामारी की इस दौर में ऑनलाइन शिक्षा पारम्परिक शिक्षा के स्वरुप में बदलाव के रूप में दिखाई दे रहा है। माना कि ऑनलाइन शिक्षा के द्वारा शिक्षा के सभी उद्देश्यों की पूर्ती नहीं की जा सकती है लेकिन बावजूद इसके भविष्य के लिए एक मजबूत बुनियाद बन रही है कम्प्यूटर फेमिलिअर वातावरण का निर्माण हो रहा है। जिससे भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों के लिए  कंप्यूटर इंटरनेट इ लर्निंग  के लिए पहले से ही तैयार लोग उपलब्ध होंगे।  जिन्ह वर्क कल्चर के लिए तैयार करने में  ज्यादा प्रयासों की आवश्यकता नहीं होगी। 

आज का अध्यापक पुराने ढर्रे के  मास्टरजी जैसा नहीं बल्कि पूर्णतया तैयार प्रशिक्षित और  सक्षम अध्यापक के रूप में  दिखाई पड़ता है।  सरकार भी अलग अलग एन जी ओ के साथ मिलकर इसके लिए विभिन्न ट्रेनिंग प्रोग्राम चला रही है। बड़ी कम्पनियाँ भी समय समय पर इन-सर्विस प्रोग्राम के द्वारा अपने कर्मचारियों को सक्षम बनाने के लिए प्रयास करती है। 

अक्सर ऑनलाइन मीटिंग,सेमिनार, वेबिनार  या ऑनलाइन क्लास लेते समय सामान्यतौर पर कुछ गलतियां हो जाती हैं। कुछ बातों का ध्यान करके इन समस्याओं से निबटा जा सकता है। वेब कैमरे के सामने आने से पहले अपने पीछे के बैकग्राउंड का विशेष ध्यान रखें  अक्सर हमारे घर की अवांछित चीजे हमारी ऑनलाइन मीटिंग या क्लास को बेमजा कर  देती हैं। 
 जैसे -   हमारे पीछे कोई अंतरंग कपडे या कचरा आदि ना हो।  
        -   कोई अप्पत्तिजनक चित्र न हो।
        -   साउंड को म्यूट करके रखे आवश्यकता होने पर ऑन  करें।  इस से मीटिंग  अनचाही आवाजों से डिस्टर्ब               नहीं होगी। 
 
अब आवश्यकता है अपने आपको इन  परिस्थितिओ के अनुरूप ढालने की इसके लिए विभिन्न प्रकार के गैजेट्स मार्किट में उपलब्ध हैं जिनकी मदद से अपने आपको सक्षम बना सकते हैं।  क्योंकि आप ऑनलाइन हैं अर्थार्थ आप एक वर्चुअल दुनिआ में हो जहाँ पूरी दुनिया के धुरन्दर  खिलाडी यानि हैकर्स मौजूद हैं जो आपकी छोटी छोटी गलतियों से आपकी पर्सनल जानकारी और आपके बैंक अकाउंट से पैसे चुरा सकता है। इसलिए सबसे पहले आपके फ़ोन या  आपको इन सब से सिक्योर करने के लिए एक अच्छा सा ओरिजनल एंटीवायरस होना  आवश्यक है।  ये एक प्रकार से आपका बीमा  है। 
   https://amzn.to/3kgfhuR
शिक्षा के क्षेत्र में भी ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन की आवश्यकता बढ़ी है । एक अध्यापक ओर छात्र के रूप में ऑनलाइन रहने के लिए अपने आपको आधुनिक gadgets से सुसज्जित करना पड़ेगा ।कुछ आधुनिक ओर उचित gadgets की सूची निम्नलिखित है । क्लिक करें ओर मूल्यांकन करें । एवं अपने आपको अप्डेट करें । Work from home की नवीन संस्कृति जन्म हो रहा है ओर अब आगे आगे हमें इसे ही अपनाना पड़ेगा ।

सतीश कुमार


यदि आप मेरी website पर जाना चाहते है तो यहाँ क्लिक करें 🙏



अप्डेट पाने के लिए पेज follow अवश्य करें 🙏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निराशा नहीं, एक और मौका: NIOS से नई शुरुआत

नशा और नशाखोरी – छात्र जीवन से समाज तक एक खामोश संकट

शिक्षा में एनआईओएस की भूमिका